घाटशिला, जुलाई 12 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला की मासिक बैठक बहरागोड़ा 49 स्थित बाला सभागार में जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी दिनेश कुमार उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने सभी जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को संगठन की कार्यशैली, अनुशासन एवं जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी, बूथ सशक्तिकरण, सक्रिय कार्यकर्ता संपर्क, शक्ति केंद्रों की नियमित बैठक, सदस्यता विस्तार तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- महेशपुर प्रखंड में भ...