घाटशिला, जुलाई 26 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बेनासोली काजू जंगल में आधा दर्जन से अधिक जंगली हाथियों के डेरा डालने से मानुषमुड़िया व आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों में भारी दहशत व्याप्त है। भोजन और पानी की तलाश में ये हाथी रात के अंधेरे में ।माटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर आ धमकते हैं, जिससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है बल्कि आसपास के किसानों की धान की फसल पर भी बर्बादी का संकट मंडरा रहा है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और उन्हें सुरक्षित तरीके से घने जंगलों की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुटी है। साथ ही विभाग ने लोगों को रात के समय बेहद सतर्क रहने और हाथियों को बिल्कुल न उकसाने की सख्त चेतावनी दी है। प्रशासन से हाथियों की इस समस्या का स्थायी समाधान ढूंढने की गुहार लगाते हुए स्...