घाटशिला, जुलाई 30 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित बेनाशोली काजू जंगल में पिछले एक सप्ताह से 9-10 जंगली हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है। हाथियों की लगातार गतिविधियों से लुगाहारा, लोधनबनी, पानीशोल, धड़ांरी, भादुआ और दुधकुण्डी समेत आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, रात में हाथी जंगल से निकलकर गांवों के समीप पहुंच जाते हैं, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है।हाथियों की मौजूदगी से जगन्नाथपुर-दारिशोल मुख्य मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। इसी मार्ग से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल जाते हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। किसानों और राहगीरों को भी खेतों व सड़कों पर आने-जाने में परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Gridih News: गजराजों ने सात महीनें में पांच लोगों...