घाटशिला, अगस्त 19 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, जादूगोड़ा में 11वीं कक्षा में बेटे के दाखिले की मांग को लेकर बुधवार को विस्थापित पिता ने यूसील के रियर गेट को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया। मेचुआ गांव निवासी विस्थापित छोटा करिया सोरेन ने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इससे यूरेनियम अयस्क की ढुलाई में लगे भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई।

दाखिले की समस्या छोटा करिया सोरेन ने बताया कि उनका बेटा श्याम सोरेन 11वीं में दाखिला लेकर बायो साइंस से पढ़ाई करना चाहता है। स्कूल प्रबंधन ने उसे बायो साइंस के लिए पात्र नहीं बताया। इसके बाद आर्ट्स में दाखिले का प्रयास किया गया, लेकिन सीट उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी गई।

सरकार की प्रतिक्रिया सोरेन का कहना है कि यूसील परियोजना के लिए उनकी जमीन गई है...