घाटशिला, अगस्त 30 -- Ghatsila News: घाटशिला। मऊभंडार स्थित बी-ब्लॉक महावीर क्लब रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष सह पूर्व आईसीसी कर्मी जगतराम बसनेट (81) का शनिवार की अहले सुबह जमशेदपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। कुछ दिनों पूर्व अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से मऊभंडार और घाटशिला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जगतराम बसनेट का अंतिम संस्कार शनिवार को मऊभंडार मुक्तिधाम में किया गया। भावुक कर देने वाले इस क्षण में उनकी पोती मनु सिंह बसनेट ने उन्हें मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे पत्नी और पोती को छोड़ गए हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: धर्मशाला निर्माण को लेकर वर्णवाल सेवा समिति की बैठक अंतिम संस्कार से पूर्व बी-ब्लॉक महावीर क्लब परिसर ...