Ghatsila News: बिरसा मुंडा की प्रतिमा तोड़ने वाले युवक को सजा नहीं, इलाज की जरूरत: ग्रामीण
घाटशिला, सितम्बर 10 -- Ghatsila News: गालूडीह । गुडाझोर चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को बुधवार को गांव के ही मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक कृष्णा सिंह ने कुल्हाड़ी मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार युवक ने प्रतिमा तोड़ने से पहले पूजा की और अगरबत्ती दिखाई। घटना के बाद ग्रामीणों ने युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए संवेदनशीलता दिखाई और गुरुवार को ग्राम प्रधान रामचंद सिंह व मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से कहा कि युवक को सजा देने के बजाय उसके इलाज की जरूरत है। ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी को देकर कृष्णा के नि:शुल्क मानसिक इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है। थाना प्रभारी अंकु कुमार और सीओ निषाद अंबर ने भी गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.