Ghatsila News: बिपतरानी पूजा को लेकर रंकिनी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा-अर्चना के लिए लगी लंबी कतार
घाटशिला, जुलाई 21 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा।बिपतरानी पूजा को लेकर जादूगोड़ा स्थित प्रसिद्ध रंकिनी मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां रंकिनी से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी गई। महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने बिपतरानी पूजा में हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी। वहीं, पूजा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।स्थानीय यह भी पढ़ें- Chaibasa News: सुख-समृद्धि की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने की मां विपत्तारिणी की पूजा लोगों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.