Ghatsila News: बिना सूचना के बार-बार बिजली कटौती पर आंदोलन की चेतावनी
घाटशिला, जुलाई 9 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित व बार-बार बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने प्रखंड प्रमुख सह आजसू नेता रामदेव हेंब्रम के नेतृत्व में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता, घाटशिला को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान प्रखंड प्रमुख ने कहा कि विद्युत विभाग निर्धारित एवं नियमित रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और लोगों की सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर जनहित में आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। सभी ने एक स्वर में विद्युत विभाग से तत्काल बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.