घाटशिला, सितम्बर 20 -- Ghatsila News: मुसाबनी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमशेदपुर एवं अनुमंडल विधिक सेवा समिति, घाटशिला के तत्वावधान में शनिवार को जीसीजेडी हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, मुसाबनी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों तथा विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवपूजन सिंह चौहान ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक मुरारी प्रसाद सिंह ने किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से डिप्टी एलएडीएस देवाशीष दत्ता, पीएलवी ब्रजकुमार सोरेन, सोरेन मादी, नरोत्तम माली एवं पार्थो मंडल ने विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी एवं सामाजिक विषयों की जानकारी दी। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बाल श्रम, बाल विवाह, डायन प्रथा, नशा उन्मूलन सहित अन्य ...