घाटशिला, सितम्बर 14 -- Ghatsila News: पोटका। प्रखंड के सोहदा पंचायत के बालीजुड़ी पंचायत भवन में रविवार को आदिवासी बहुउद्देशीय उत्थान सरकारी समिति लिमिटेड की ओर से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए एवं उन्होंने रक्तदाताओ का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर कुल 80 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। मौके पर विधायक ने कहा कि बिना किसी स्वार्थ के किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान करना मानव सेवा का सबसे पुनीत कार्य है। रक्तदान महादान है। मौके पर रक्तदाताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित गया। शिविर के आयोजन में समिति के संजय मुर्मू, रघुनाथ हांसदा, सीमा बास्के, सरस्वती मुर्मू, सुमित्रा हेंब्रम, रघुनाथ मुर्मू और आकाश बांद्रा सहित ब्लडमैन राजेश मार्डी, हितेश मार्डी, रेटा मार्डी और बिशु मार...