घाटशिला, जुलाई 4 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। वनकाटी उच्च विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को दो दिवसीय सुब्रतो कप फुटबॉल सह लिटिल चैंप प्रतियोगिता का समापन हुआ। शुक्रवार को तीन फाइनल मैच खेले गए। जिसमें अंडर-17 के बालक वर्ग में मारवाड़ी उउवि ने बेहद रोमांचक मैच में उ‌उवि वनकाटी को एक गोल से हराया, अंडर-17 बालिका वर्ग में जेसी हाई स्कूल के बच्चियों ने बीडीएसएल बालिका उच्च विद्यालय घाटशिला को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, लिलिट चैंप के बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय हलुदबनी को हराया। बालिक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुसनीगढ़िया, जगदीश चन्द्र उच्च विद्यालय की बच्चियों को हराकर चैंपियन बनी। यह भी पढ़ें- अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग में संत पात्रिक स्कूल बना चैंपियन सुब्रतो कप फुटबॉल प्र...