घाटशिला, अक्टूबर 28 -- Ghatsila News: गालूडीह। बाघुड़िया पंचायत के नरसिंहपुर, हुलदबनी और गुड़ाझोर गांव की महिलाओं ने केसरपुर निवासी शुक्ला मांडी उर्फ दशरथी मांडी पर लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित महिलाएं गालूडीह थाना पहुंचीं और पुलिस को आवेदन सौंपा।महिलाओं का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने उन्हें लोन दिलाने का भरोसा देकर आधार कार्ड और बैंक पासबुक ले ली। इसके बाद उनके नाम पर बैंकों से कर्ज लिया गया, लेकिन लोन की राशि उन्हें देने के बजाय हड़प ली गई। अब बैंककर्मी कर्ज की वसूली के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं, जिससे महिलाएं आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना कर रही हैं।पीड़ितों के अनुसार, बाघुड़िया के अलावा हेंदलजुड़ी पंचायत की भी दर्जनों महिलाएं इस मामले से प्रभावित हैं। महिलाओं ने एएसआई बिरसा तिर्की से मिलकर श...