Ghatsila News: बहरागोड़ा व बरसोल थाना परिसर में आगामी रथ यात्रा को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
घाटशिला, जुलाई 14 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना परिसर में मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी की अध्यक्षता में रथ यात्रा को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी रथ यात्रा को पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना और पुलिस व जनता के बीच बेहतर कम्युनिकेशन स्थापित करना था। बैठक के दौरान अधिकारियों ने त्योहार के सफल संचालन के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। वहीं समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए स्थानीय मुद्दों एवं समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। जिस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने जल्द से जल्द सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: साकची में रथ यात्रा के श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे शांति समिति के सदस्य इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.