Ghatsila News: बहरागोड़ा में 4.5 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण
घाटशिला, अगस्त 24 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में भव्य मेगा सशक्तीकरण सह विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सिविल जज कांचन टोप्पो ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं मंच से ही अतिथियों के कर-कमलों द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 4.5 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया और योग्य लाभुकों को प्रमाण पत्र सौंपकर उन्हें सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई। वहीं आमजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सिविल जज कांचन टोप्पो ने कहा कि हर नागरिक को कानून के प्रति सजग और सचेत रहने की सख्त जरूरत है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बहरागोड़ा में मेगा विधिक सेवा शिविर, 4.5 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.