घाटशिला, अक्टूबर 7 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा में स्थित वीणापाणि पाठागार समिति द्वारा ऐतिहासिक 'रामकृष्ण शील्ड फुटबॉल प्रतियोगिता' की 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशाल दिवा-रात्रि (डे-नाइट) फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। वहीं पाठागार के संयुक्त सचिव अशोक कुमार कर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में केवल 16 टीमों को प्रवेश दिया जाएगा, जिसके लिए नामांकन शुल्क 15,000 निर्धारित किया गया है और टीम पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2026 तय की गई है।साथ ही प्रतियोगिता में कुल लाखों रुपये के आकर्षक पुरस्कार दांव पर होंगे; जहाँ फ़ाइनल की विजेता टीम को 1,50,000 (एक लाख पचास हजार) नकद एवं भव्य ट्रॉफी तथा उप-विजेता (रनर-अप) टीम को 1,00,000 (एक लाख) नकद व आकर्षक ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। इसके अल...