Ghatsila News: बहरागोड़ा में मेगा विधिक सेवा शिविर, 4.5 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण
घाटशिला, अगस्त 23 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मेगा सशक्तिकरण सह विधिक सेवा शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सिविल जज कांचन टोप्पो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों से कानून के प्रति जागरूक और सजग रहने की अपील की। पैनल लॉयर मनोरंजन महतो, बीडीओ केशव भारती, सीओ राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इस दौरान अतिथियों ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत करीब 4.5 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया और लाभुकों को प्रमाण पत्र सौंपे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.