घाटशिला, अगस्त 20 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा।बहरागोड़ा महाविद्यालय में गुरुवार को ऐसाईआर के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), बहरागोड़ा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (ऐसाईआर) के संबंध में जागरूक करना तथा उन्हें अपने मताधिकार के प्रति सजग एवं जिम्मेदार बनाना था। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम एवं अन्य विवरणों की जांच करने तथा आवश्यकतानुसार मतदाता सूची में सुधार एवं अद्यतन कराने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता की भूमिका एवं निष्पक्ष, स्वतंत्र और जागरूक मतदान के म...