घाटशिला, सितम्बर 9 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। संवाददाता बहरागोड़ा थाना अंतर्गत एनएच 49 और 18 के संगम स्थल कालियाडींगा चौक के पास सोमवार की देर रात बहरागोड़ा पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन जांच के क्रम में पुलिस टीम ने एक सफेद रंग की टाटा कर्व कार को रोककर तलाशी ली। जिसमें से 113 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने मौके से ही तस्करी में शामिल ओडिशा के पुरी जिला अंतर्गत नीमापोड़ा थाना क्षेत्र के गुआतीरा गांव निवासी पिंकन स्वैन (27 वर्ष) को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मंगलवार को बहरागोड़ा थाने में कांड संख्या 53/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नामजद अभियुक्त को कड़े पुलिस संरक्षण में माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- बहरागोड़ा पु...