घाटशिला, सितम्बर 2 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बहरागोड़ा-चित्रेश्वर मुख्य मार्ग पर चदंनासोल के समीप स्थित नाला पूरी तरह उफान पर आ गया है। वहां नाले पर बना पुल के ऊपर से पानी का तेज बहाव होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों और पैदल यात्रियों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। जिससे क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर चित्रेश्वर और रांगुनिया की तरफ से बहरागोड़ा बाजार आने-जाने वाले लोग पूरी तरह से परेशान हैं और वे मजबूरी में खंडामौदा होकर कई किलोमीटर का अतिरिक्त लंबा सफर तय कर बहरागोड़ा बाजार पहुंचने को विवश हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बारिश से चंदवारा की नदियां उफान पर, गौरी नदी के पुल के ऊपर से बह रहा पानी

हिंदी हिन्दु...