Ghatsila News: बहरागोड़ा के वीणापाणि स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ मेमोरियल फुटबॉल मैच, पाथरी टीम 1-0 से बनी विजेता
घाटशिला, अगस्त 16 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा के ऐतिहासिक वीणापाणि स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एकदिवसीय 'जामिरूल हक एवं दिलीप गिरि मेमोरियल' फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाथरी फुटबॉल टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हांसदा स्पोर्टिंग सोसोडीह को 1-0 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक समीर महंती ने विजेता पाथरी टीम को 25,000 रुपये नकद व सुदृश्य ट्रॉफी तथा उपविजेता सोसोडीह टीम को 20,000 रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया, जबकि सेमीफ़ाइनल में पहुंची दोनों पराजित टीमों को 5,000-5,000 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि सौंपी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.