घाटशिला, अगस्त 19 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। पूर्वी सिंहभूम जिला परिवहन शाखा के तत्वावधान में मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की खंडामौदा पंचायत भवन में प्रखंड व पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। मंगलवार की सुबह 6 बजे से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया था। शिविर 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगा। इस दौरान 200 ऐसे अभ्यर्थियों को लाइसेंस व 150 को लर्निंग लाइसेंस दिया गया। मालूम हो कि कैंप में वैसे 200 लोगों को लाइसेंस दिया गया, जिन्होंने पूर्व में आयोजित शिविर में आवेदन दिया था। कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुखिया पंचानन मुंडा, जिला परिवहन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बहरागोड़ा : सुबह से कतार में लगे अभ्यर्थी, 350 से लोगों का बना लर्नर लाइसेंस इस ...