Ghatsila News: बहरागोड़ा : नदी से कटाव का लघु सिंचाई विभाग ने किया निरीक्षण
घाटशिला, अक्टूबर 7 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। मंगलवार को जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि के नेतृत्व में लघु सिंचाई विभाग की एक टीम ने बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तालटिकरी, महुलडांगरी और नटा पाल क्षेत्रों में सुवर्णरेखा नदी के किनारे हो रहे भीषण मिट्टी कटाव का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय किसानों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि हर वर्ष बरसात के मौसम में नदी लगभग 20 से 25 फीट तक उपजाऊ कृषि भूमि को अपने में समा लेती है, जिससे लगभग 3 किलोमीटर के दायरे में खेती योग्य जमीन तेजी से घट रही है और किसान गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बहरागोड़ा में सुवर्णरेखा नदी से तीव्र कटाव पर सांसद के निर्देश पर लघु सिंचाई विभाग का निरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.