घाटशिला, अक्टूबर 20 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के केसरदा हाई स्कूल के समीप एनएच-18 के सर्विस रोड पर मंगलवार को स्कूटी दुर्घटना में पाटपुर निवासी रविंद्र प्रसाद शर्मा उर्फ लालजी की मौत हो गई। बताया गया कि स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से टकरा गई।जानकारी के अनुसार, लालजी किसी निजी काम से मुड़ाकाटि चौक स्थित एक होटल जा रहे थे। इसी दौरान केसरदा हाई स्कूल के पास यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद हाईवे पेट्रोलिंग वाहन की मदद से उन्हें बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक है। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक बेटी छोड़ ग...