घाटशिला, अगस्त 6 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के बर्डीकानपुर - कालापाथर पंचायत और सोनाहातू पंचायत क्षेत्र में बरसात के मौसम में भी कई जगहों पर सफेद पत्थरों ( क्वार्ट्ज पत्थर) का अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। कई जगहों पर अवैध खनन किये पत्थरों का अवैध भंडारण किया गया है। पत्थरों को रात के अंधेरे में हाइवा और ट्रकों के जरिए पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने ‌खनन विभाग और स्थानीय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, बड़ामचाटी के आसपास रैयती जमीन पर कई महीनों से यह अवैध खनन चल रहा है। रैयती जमीन के अलावा कुछ जगहों पर सरकारी और वन भूमि पर भी पत्थरों का अवैध खनन हो रहा है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: बरसात में भी धड़ल्ले से हो रहा है सफेद पत्थरों का अवैध खनन यहां सफेद पत्थरों के बड़े-बड़े बो...