घाटशिला, जुलाई 2 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। प्रखंड की पुरनापानी पंचायत के कुलडीहा गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। लाखों रुपये की लागत से निर्मित यह स्वास्थ्य केंद्र रखरखाव के अभाव में जर्जर हो रहा है। भवन परिसर में झाड़ियां उग आई हैं, मुख्य प्रवेश द्वार क्षतिग्रस्त है और लंबे समय से साफ-सफाई नहीं होने से परिसर उपेक्षित नजर आता है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र के नियमित संचालन नहीं होने से छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी उन्हें कई किलोमीटर दूर बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ता है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि स्वास्थ्य केंद्र को जल्द व्यवस्थित कर नियमित चिकित्सा सेवाएं शुरू की ...