घाटशिला, अगस्त 30 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। प्रखंड अंतर्गत जुनबनी पंचायत के हरिणधूकड़ी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को विद्यालय की ओर से छोटे-छोटे बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं कॉपियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। नए स्कूल बैग एवं कॉपियां पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महुआ में खेल दिवस के रूप में मना मेजर ध्यानचंद की जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मुख्य रूप से जुनबनी पंचायत के उपमुखिया सुजन कुमार मान्ना उपस्थित हुए। उनके हाथों विद्यालय के बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं कॉपियों का वितरण किया गया। उपमुखिया ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।...