घाटशिला, सितम्बर 10 -- Ghatsila News: गालूडीह। उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कपिल शर्मा, प्रधानाध्यापक संजीव पाल सहित शिक्षकगण उपस्थित थे। इसमें बड़ी संख्या में अभिभावक और शिक्षक शामिल हुए। बैठक में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन और मैट्रिक-इंटर की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों से कहा कि बच्चे नियमित रूप से स्कूल आएं, घर पर भी पढ़ाई पर ध्यान दें और मोबाइल से दूरी बनाए रखें। अभिभावकों ने भी विद्यालय की पढ़ाई से संबंधित बातों को रखा। प्रधानाध्यापक ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को विभाग तक पहुंचाया जाएगा और जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय मेंअभिभावक...