घाटशिला, जुलाई 5 -- Ghatsila News: गालूडीह। गालूडीह स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष शामसन मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में छात्राओं की पढ़ाई, छात्रावास की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वार्षिक परीक्षा और मासिक टेस्ट, प्रोजेक्ट रेल के परिणाम पर चर्चा हुई। कमजोर विषयों में छात्राओं को अतिरिक्त क्लास देने का निर्णय लिया गया। मेस का मेन्यू, साफ-सफाई, पेयजल और बिजली की व्यवस्था पर चर्चा हुई। अभिभावकों ने गुणवत्तापूर्ण भोजन की मांग रखी। छात्रावास की सुरक्षा, सीसीटीवी और वार्डन की निगरानी बढ़ाने पर सहमति बनी। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: गालूडीह स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक संपन्...