घाटशिला, अगस्त 30 -- Ghatsila News: घाटशिला। मऊभंडार स्थित स्पोर्ट्स क्लब फुटबॉल मैदान के समीप डीएसपी कार्यालय जाने वाली सड़क पर शनिवार को विशाल नीम का पेड़ गिर गया। पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिरने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है और आवागमन प्रभावित हुआ है। पेड़ गिरने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में परेशानी देखी गई। सड़क बंद होने के कारण आने-जाने वाले लोगों को दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रशासन से जल्द पेड़ हटाकर सड़क को आवागमन के लिए सुचारू कराने की मांग की जा रही है। ताकी लोगों को आने जाने में सहुलियत हो सके। यह पेड़ भारी बारिश के कारण गिरी है। फोटो-5 सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर हटाते लोग।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...