घाटशिला, सितम्बर 27 -- Ghatsila News: गालूडीह। सागेन जुमित क्लब चाडरी द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन शामिल हुए। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बऊलडीह और कासीडीह की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद पेनाल्टी शूटआउट के जरिए विजेता का फैसला किया गया। इसमें बऊलडीह की टीम चैंपियन बनी, जबकि कासीडीह की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 10,000 रुपये तथा उपविजेता टीम को 7,000 रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विक्टर सोरेन ने कहा कि खेल युवाओं के लिए ऐसा मंच है, जो उन्हें अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच की सीख देता है। कार्यक्रम के दौरान फुलचंद टुडू, लखु टुडू, सकला टुडू, राजाराम ...