Ghatsila News: फुटबॉल : पीकेएस पीठाती की टीम बनी विजेता
घाटशिला, सितम्बर 21 -- Ghatsila News: घाटशिला। बांकी पंचायत अंतर्गत दुबराजपुर में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को हो गया। एचएमबी क्लब की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया। इसमें पीकेएस पीठाती ने टूर्नामेंट का ख़िताब जीत लिया जबकि एसएमएस गालूडीह उपविजेता रहा। विजेता को बारह हजार और उपविजेता को आठ हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा रेयान स्पोर्टिंग को तृतीय, एसएम फुटबॉल अकादमी को चतुर्थ, एंजेल हंटर को पंचम और एलटिटीई को छठा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू और विशिष्ट अतिथि के रूप मे मुखिया फागु सोरेन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.