घाटशिला, सितम्बर 5 -- Ghatsila News: पोटका। पोटका प्रखंड के रसूनचोपा पंचायत अंतर्गत लोवाडीह गांव में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन शुक्रवार को संपन्न हुआ। टूर्नामेंट में कालियाम एफसी की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में लोयोला एफसी को हराकर विजेता बना। इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर गरम मसाला (सिकिड़िया) और चौथा स्थान घोटीलोता (ओडिशा) की टीम ने प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विधायक ने कहा कि खिलाड़ी खेल के साथ शिक्षा पर भी ध्यान दें। अनुशासन व मेहनत को अपनी सफलता का आधार बनाएं। प्रतियोगिता को सफल बनाने में कमेटी के मनोज पात्र,नंदू सरदार,बुधुराम सरदार, बलराम सरदार, जयशंकर सरदार, दुर्योधन सरदार, रतन सरदार, मुकेश सरदार,हेमान पात्र,निर्मल सरदार ने सक्रिय भू...