घाटशिला, नवम्बर 4 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया प्लस टू उच्च विद्यालय के 75वें स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले प्लेटिनम जुबली समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोजन समिति की ओर से बुधवार को चार विद्यालयों को आमंत्रित किया गया। इसमें पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बालिकुड़िया, टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल बहरागोड़ा, उच्च विद्यालय बहरागोड़ा तथा पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय खंडामौदा शामिल हैं। इन विद्यालयों के छात्र-छात्राएं समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्...