Ghatsila News: प्रधानाचार्य सुजल कुमार भोल के निधन से शोक में डूबा विद्यालय परिवार, तीन दिन का अवकाश घोषित
घाटशिला, अगस्त 29 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कुशल प्रधानाचार्य सुजल कुमार भोल के अचानक चले जाने से पूरा विद्यालय परिवार और स्थानीय क्षेत्र गहरे शोक में डूब गया है। शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव रसू भुईंया की अध्यक्षता में एक विशेष शोक सभा आयोजित की गई, जहाँ उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और समिति के सदस्यों ने 2 मिनट का मौन धारण कर अश्रुपूर्ण नेत्रों से अपने प्रिय प्रधानाचार्य को श्रद्धांजलि दी। अपने समर्पण और कर्मठता से विद्यालय को सफलता के नए शिखरों पर पहुँचाने वाले स्वर्गीय भोल के योगदान को याद करते हुए समिति ने उनके निधन को एक कभी न पूरी होने वाली क्षति बताया और उनके सम्मान में तीन दिनों के विद्यालयी अवकाश की घोषणा की। इस भावुक क्षण पर निरंजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.