घाटशिला, अगस्त 5 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। झारखंड सरकार के निर्देश पर मंगलवार को पोटका प्रखंड मुख्यालय में जिला परिवहन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में पोटका प्रखंड के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में युवक-युवतियां ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, तदुपरांत युवाओं के बीच उन्होंने लर्निंग लाइसेंस का वितरण भी किया। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड के इतिहास में पहली बार युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की पहल की जा रही है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 155 अभ्यर्थी सफल उन्हो...