घाटशिला, अक्टूबर 4 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। पोटका प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को माताओं ने श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ जिउतिया पर्व मनाया। संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर माताओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखा। पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष उत्साह और धार्मिक वातावरण देखने को मिला। इसी क्रम में प्रेमनगर में भी महिलाओं ने विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक जिउतिया पर्व मनाया। इस अवसर पर प्रेमनगर में मुन्नी कुमारी द्वारा महिलाओं को जितिया व्रत की कथा सुनाई गई। कथा के दौरान महिलाओं ने भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना कर अपनी संतान की लंबी आयु एवं सुखमय जीवन की कामना की।जितिया यह भी पढ़ें- Godda News: श्रद्धापूर्वक मनाया गया जितिया पर्व, माताओं ने रखा निर्जला व्रत व्रत की कथा सुनने क...