घाटशिला, जुलाई 23 -- Ghatsila News: पोटका। प्रखंड के मानपुर गांव को जोड़ने वाली सभी सड़कें जर्जर हो गई हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को बैठक कर अविलंब सड़क निर्माण की मांग की। मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मानपुर गांव अंग्रेजों के जमाने से शिक्षाव स्वास्थ्य का केंद्र रहा है। यहां कक्षा प्रथम से इंटर तक स्कूल, पोस्ट ऑफिस, पंचायत भवन और 3-3 आंगनबाड़ी हैं। कोवाली,कालिकापुर का मुख्य मार्ग भी यहीं से गुजरता है। दाबांकी, कमलपुर, दिगरसाई,गोबरागोड़ा और मातकमडीह से मानपुर आने वाली सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं। इससे रोज हजारों छात्र, मजदूर और मरीज प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Chatra News: शीघ्र पूरा होगा गोलकाबर से बेलहरी तक सुदृढ़ीकरण निर्माण कार्य : कुमार उज्ज्वल एंबुलेंस भी गांव तक नहीं प...