घाटशिला, अगस्त 24 -- Ghatsila News: पोटका । डालसा जमशेदपुर के द्वारा पोटका प्रखंड सभागार में रविवार को विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय एडीजे कोणकोण पट्टेदार उपस्थित थे। मुख्य अतिथि को चंदन का तिलक लगाकर  स्वागत किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोणकोण पट्टेदार के द्वारा दीप प्रज्जलित कर किया गया मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में महिलाओं की अच्छी भागीदारी देखकर प्रसन्नता जाहिर की। एलएडीसी के अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव के द्वारा डालसा के गठन एवं कार्य और उद्देश्य से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- डालसा की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उन्होंने कहा कि डालसा महिला, बच्चे, दिव्यांग, अनुसूचित जाति ...