घाटशिला, जुलाई 31 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया के सरडीहा पंचायत में स्वर्णरेखा परियोजना के तहत सिंचाई पाइप बिछाने के लिए संवेदकों ने कई जगहों पर सड़क को कटवा दिया। पाइप बिछाने के काटी गई सड़क को भरा नहीं गया। इससे बरसात में सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई। गुरुवार को चाकुलिया में एसएफसी के गोदाम से जन वितरण दुकानदार का अनाज लेकर सरडीहा जा रहा ट्रक केंदाडांगरी के पास कीचड़ भरी सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बच गया। ट्रक कीचड़ में फंस गया। ट्रैक्टर से ट्रक को निकालने की कोशिश नाकाम रही। क्योंकि बारिश हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक संवेदकों की लापरवाही का खामियाजा बरसात के मौसम में ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। समाचार लिखे जाने तक सड़क पर कीचड़ में फंसे अनाज से लदे ट्रक को निकाला नहीं जा सका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...