घाटशिला, सितम्बर 25 -- Ghatsila News: गालूडीह। पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गालूडीह में आज शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की टीमों ने छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। जिसमें आंख,दांत सहित अन्य स्वास्थ्य की जांच की गई।इस दौरान एनीमिया, पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता और मौसमी बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही साथ बल्ड जांच भी की गई। कस्तूरबा की 525 छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई।डॉक्टरों ने छात्राओं को जरूरी दवाएं भी वितरित कीं। विद्यालय की वार्डन अंजनी कुमारी ने मेडिकल टीम का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...