घाटशिला, सितम्बर 3 -- Ghatsila News: पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के हाता जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर पावरु गांव समीप बीते रविवार को ट्रक द्वारा कुचल कर सुमन मंडल की मौत मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा 10 घंटा सड़क जाम करने के विरुद्ध थाना में केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो के बयान पर दर्ज शिकायत में सड़क जाम करने वाले 13 नामजद तथा 50-60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध आवागमन बाधित करने, पुलिस के साथ धक्का मुक्की एवं दुर्व्यवहार करने का आरोपी बनाया गया है। नामजद आरोपियों में चंचल मंडल (भूमरी), परमबीर सरदार,गिरोम गोप(दोनों तेंतला),सोमेन मंडल, जयप्रकाश मंडल (दोनों चालियामा), देवदास मंडल (हाता),सनत मंडल,मिलन मंडल (दोनों मझगांव),प्रवीर मंडल (उरुघुटू),अजय गोप (खोकरो),विप्लव मंडल,दीपक गोप (छोटा सिजूलता), सड़क अवरुद्ध किए पोल्ट्री चिकन पिक वैन ...