घाटशिला, नवम्बर 29 -- Ghatsila News: घाटशिला। झारखंड आंदोलनकारी पालू राम हांसदा की 17वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कुतुलूडीह गांव में शनिवार को किया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए झारखंड आंदोलनकारी नेता जगदीश भकत ने कहा कि पालूराम हांसदा ने झारखंड राज्य निर्माण के लिए अपने जीवन का स्वर्णिम समय व्यतित कर दिया। वे 1993 में जमशेदपुर मंडल कारा एवं सितंबर महीने में हजारीबाग केंद्रीय कारा में लगभग 3 महीने जेल में बंद थे। वे हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड मऊभंडार के पूर्व कर्मी थे। झारखंड राज्य निर्माण के लिए हमेशा आंदोलन किया करते थे। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा में सोनाराम सोरेन, काला चंद सरकार, आंदोलनकारी की पत्नी सूरजमन...