Ghatsila News: पार्षद सेमत तीन पर जानलेवा हमले में केस, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
घाटशिला, अगस्त 19 -- Ghatsila News: पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर-कोवाली मुख्य पथ पर कैरासाई पल्ली मंगल उच्च विद्यालय के निकट कांवर लेकर हरिणा मुक्तेश्वर धाम शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल व उनके दो साथियों पर अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे से हमला किया था। यह मामला मंगलवार को कोवाली थाना पहुंचा। जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, भाजपा नेता गणेश सरदार, मनोज सरदार, मुखिया देवी कुमारी भूमिज की अगुवाई में दर्जनों ग्रामीण कोवाली थाना पहुंचे एवं थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव से मिलकर घटना में घायल पार्षद सूरज मंडल के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कराया। नेताओं ने थाना प्रभारी से दोषियों की शिनाख्त कर अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की। पार्षद सूरज मंडल ने शिकायत में कहा कि हम परिवार व साथियों संग कांवर लेकर हरिणा जा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.