घाटशिला, जुलाई 17 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। सरकार की महत्वाकांक्षी घर-घर नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई सड़क की खुदाई के बाद उसे समय पर दुरुस्त नहीं किए जाने से कुलडीहा काली मंदिर से तिलामुड़ा गांव का मुख्य मार्ग पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गया है। लगातार हो रही बारिश ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ रथयात्रा में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को आयोजित रथयात्रा के अवसर पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु तिलामुड़ा पहुंचे। लेकिन गांव में प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ और फिसलन होने के कारण लोगों को काफी कठिनाई हुई।जेएलकेएम यह भी पढ़ें- Darbhanga News: जाले:पथ निर्माण विभाग की उदासीनता से रतनपुर में सड़क पर जलजमाव ज...