घाटशिला, नवम्बर 10 -- Ghatsila News: घाटशिला। दीपावली के मौके पर पटाखा फोड़ने के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में दो बच्चे झुलस गए। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना मुसाबनी की है जहां पटाखा जलाते समय चिंगारी की चपेट में आने से 10 वर्षीय सोहना परवीन का चेहरा झुलस गया। वहीं दूसरी घटना ऊपर पावड़ा की है, जहां पटाखा फोड़ने के दौरान 6 वर्षीय रोहित सबर का हाथ जल गया। घटना के तुरंत बाद परिजनों द्वारा दोनों बच्चों को अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रदीप दास ने दोनों बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। यह भी पढ़ें- Chatra News: दीपावली की आतिशबाजी के दौरान बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक झुलसे डॉ. दास ने बताया कि बच्चों की ...