घाटशिला, अगस्त 17 -- Ghatsila News: पोटका। प्रखंड के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,रसूनचोपा में अध्यक्ष कमल लोचन मंडल की अध्यक्षता में प्रबंध कारिणी शिक्षा समिति का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य मानस कुमार कर ने उपस्थित महानुभावों का परिचय कराया। मौके पर अध्यक्ष कमल लोचन मंडल ने बीते दो वर्षों का अनुभव बताया तथा वर्तमान प्रबंधकारिणी शिक्षा समिति को भंग करने की घोषणा की। उन्होंने सह विभाग प्रमुख ब्रेन कुमार टुडू को विद्या विकास समिति झारखंड को नई समिति की घोषणा करने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर अरविंद सिंह प्रांतीय सदस्य विद्या विकास समिति झारखंड तथा श्री रंजय कुमार राय संकुल प्रमुख उपस्थित थे। सह विभाग प्रमुख ब्रेन कुमार टुडू जी ने नई प्रबंधकारिणी समिति के नामों की घोषणा किया। नई टीम में संरक्...