Ghatsila News: पंचायत सहायक संघ ने दो सूत्री मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
घाटशिला, जुलाई 31 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा बाजार स्थित विधायक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पंचायत सहायक संघ के गुड़ाबांधा प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार करण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती से मुलाकात की। संघ ने विधायक को अपनी दो सूत्री मांगों से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें सरकार से उचित मानदेय देने तथा सेवा के स्थायीकरण की प्रमुख मांग रखी गई। पंचायत सहायकों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए जल्द से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की अपील की। इस मौके पर पंचायत सहायक संघ की ओर से कृपासिंधु दलाई, देवाशीष पातर, जयंत कुंडू, संजय पातर, सुरेंद्रनाथ मुर्मू, महेश्वर महतो और राम रंजन घोष सहित कई सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.