घाटशिला, अगस्त 1 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, जादूगोड़ा में नॉन-डीएई (गैर-डीएई) वर्ग के विद्यार्थियों की कक्षाएं अब तक शुरू नहीं होने से अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि यूसील कर्मियों के बच्चों की नियमित पढ़ाई चल रही है, जबकि नॉन-डीएई विद्यार्थियों का नया शैक्षणिक सत्र शुरू नहीं हो सका है। इससे बच्चों का पाठ्यक्रम पीछे छूटने और परीक्षा की तैयारी प्रभावित होने की आशंका है।अभिभावकों ने कहा कि यदि कक्षाएं जल्द शुरू नहीं हुईं तो बच्चों पर कम समय में पूरा सिलेबस खत्म करने का अतिरिक्त दबाव पड़ेगा, जिससे परीक्षा परिणाम भी प्रभावित हो सकता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से नियमित कक्षाएं शीघ्र शुरू करने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर पढ़ाई की भरपाई करने की मांग की है।इस यह भी पढ़ें- CBS...