घाटशिला, नवम्बर 8 -- Ghatsila News: घाटशिला। शनिवार को ग्राम पंचायत पावड़ा के अंतर्गत नुआग्राम में फेबर ब्लॉक पथ का शिलान्यास मुखिया पार्वती मुर्मू के द्वारा किया गया। यह योजना 15वीं वित्त आयोग से किया जा रहा है। इसकी प्राक्कलित राशि 1,79,800 है। मुखिया पार्वती मुर्मू ने बताया कि यह रास्ता काफी है जिसके कारण लोगों को आने जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इस पथ के निर्माण से नुआग्राम वासियों को आने जाने में सहूलियत होगी। इस अवसर पर वार्ड सदस्य चुमकी सीट, वार्ड सदस्य आशिक अंसारी तथा कई ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...