घाटशिला, जुलाई 23 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। एसआईआर के कार्य में तेजी लाने और त्रुटिपूर्ण मतदाता सूची तैयार करने को लेकर प्रशासनिक अधिकारी दिन-रात एक कर काम रहे हैं, साथ ही जोरशोर से प्रचार-प्रसार अभियान का भी संचालन किया जा रहा है, लेकिन लोगों द्वारा इसमें दिलचस्पी नहीं लिए जाने से कार्य समय पर पूरा होगा, इसकी कम ही उम्मीद है। इसका उदाहरण बुधवार को उस समय देखने को मिला जब अनुमंडल के अधिकतर मतदान केंद्रों पर बीएलओ (बूथ लेवल आफिसर) और बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) की तीसरी संयुक्त बैठक हुई। निर्वाचन पाठशाला के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक भी किया जाना था पर भारी बारिश के कारण बूथ पर मतदाता नहीं पहुंचे। यह भी पढ़ें- Dumka News: चुनावी पाठशाला में एसआईआर कार्यों की हुई समीक्षा साथ ही साथ राजनीतिक दलों के बूथ एजेंटों (बीएलए-2) की उपस्थि...